
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
श्रीनगर (कश्मीरी: سِریٖنَگَر, अंग्रेज़ी: Srinagar) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और ग्रीष्मकालीन राजधानी है। यह कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जो सिन्धु नदी के एक प्रमुख उपनदी है। प्रसिद्ध डल झील और आंचार झील भी नगर-भूगोल का महत्वपूर्ण भाग हैं। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह नगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। दस लाख से अधिक जनसंख्या रखने वाला यह भारत का उत्तरतम नगर है। श्रीनगर अपने उद्यानों व प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है और यहाँ के कश्मीर शॉल व मेवा देशभर में प्रसिद्ध है। [7] [8] [9] [10]
Cities and townsHindi

दार्जिलिंग
निर्देशांक: 27°02′N 88°10′E / 27.03°N 88.16°E / 27.03; 88.16
Cities and townsHindi

शिलांग
शिलांग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय में स्थित एक पर्वतीय स्थल एवं मेघालय की राजधानी है। यह ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय भी है। जनसंख्या की दृष्टि से २०११ की भारतीय जनगणना के अनुसार १,४३,२२९ के आंकड़े के साथ शिलांग का भारत में ३३०वां स्थान है। [1] शहर के बारे में कहा जाता है कि नगर को घेरे हुए घूमती पहाड़ियां इसे ब्रिटिश लोगों को स्कॉटलैण्ड की याद दिलाती थीं। इसी लिये वे इसे स्कॉटलैण्ड ऑफ़ द ईस्ट कहा करते थे। [2]
Cities and townsHindi

गुवाहाटी
गुवाहाटी (असमिया: গুৱাহাটী; पूर्व हिंदी नाम: गौहाटी ) भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह कामरूप महानगर ज़िले में स्थित है। [2] गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तत्कालीन असम (कामरूप) की राजधानी थी। इस शहर "मंदिरों के शहर" की उपाधि भी दिलाती है। दिसपुर, असम की राजधानी, नगर के सर्किट-क्षेत्र में है और यहाँ असम सरकार की सीट है। शहर का कुछ विस्तार मेघालय राज्य में आता है।
Cities and townsHindi

पुरी
पुरी (Puri) भारत के ओड़िशा राज्य के पुरी ज़िले में बंगाल की खाड़ी से तटस्थ एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। पुरी भारत के चार धाम में से एक है और यहाँ 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर स्थित होने के कारण इसे श्री जगन्नाथ धाम भी कहा जाता है। [1] [2] [3]
Cities and townsHindi

भुवनेश्वर
भुवनेश्वर (ओड़िया: ଭୁବନେଶ୍ୱର, अंग्रेज़ी: Bhubaneswar ) भारत के ओड़िशा राज्य की राजधानी और दूसरा सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह खोर्धा ज़िले में स्थित है। कटक के साथ यह पूर्व भारत का एक महत्वतपूर्ण आर्थिक व सांस्कृतिक केन्द्र है। भुवनेश्वर महानदी से दक्षिणपश्चिम में स्थित है। नगर के दक्षिण में दया नदी और पूर्व में कुआखाई नदी बहती है। [1] [2] [3]
Cities and townsHindi

जमशेदपुर
निर्देशांक: 22°48′N 86°18′E / 22.8°N 86.30°E / 22.8; 86.30
Cities and townsHindi

राँची
राँची (ᱨᱟᱧᱪᱤ) भारत के झारखण्ड राज्य की राजधानी है और उस राज्य के राँची ज़िले का मुख्यालय है।
Cities and townsHindi

गया
गया (Gaya) भारत के बिहार राज्य में स्थित एक नगर है। यह ज़िला मुख्यालय और बिहार राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मगही भाषा यहां की क्षेत्रीय भाषा है। भारत के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थलों मे से गया भी एक है, इसलिए यहां लाखों की संख्या में देशी/विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। हिन्दू, बौद्ध और जैन, तीनों धर्मों में इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है, जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत में मिलता है। गया तीन ओर से छोटी व पथरीली पहाड़ियों से घिरा है, जिनके नाम रामशिला, प्रेतशिला और ब्रह्मयोनि हैं। नगर के पूर्व में फल्गू नदी बहती है। [1] [2]
Cities and townsHindi

पटना
पटना (अंग्रेज़ी: Patna) भारत का एक ऐतिहासिक शहर है, और बिहार राज्य की राजधानी है। [6] यह बिहार का सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था। [7] [8] [9] [10] मुगल शासन के दौरान इस शहर का नाम 'अज़ीमाबाद' था। [11]
Cities and townsHindi

फरीदाबाद
फ़रीदाबाद (अंग्रेज़ी: Faridabad) भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भाग है, और दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। [9] [10] [11]
Cities and townsHindi

ग़ाज़ियाबाद
ग़ाज़ियाबाद (अंग्रेज़ी: Ghaziabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ियाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। [4] [5]
Cities and townsHindi

नोएडा
नोएडा भारत में दिल्ली से सटा एक उपनगरीय क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या करीब 5 लाख है और यह 203 वर्ग कि॰मी॰ में फ़ैला है। इसका नाम अंग्रेज़ी के [न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: न) (सहायता) (अंग्रेज़ी: New Okhla Industrial Development Authority , હા યોન) के संक्षिप्तीकरण से बना है। इसका आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है। ये विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है। इसे एक व्यवस्थित योजनाबद्ध भारतीय शहर माना जाता है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है।
Cities and townsHindi

गुरुग्राम
गुरुग्राम (अंग्रेज़ी: Gurugram), जिसका पूर्व नाम था गुड़गाँव (अंग्रेज़ी: Gurgaon) हरियाणा का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नए बाजाr मे सटा हुआ है हुआ है। यह दिल्ली से ३२ किमी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। २०११ में ८,७९,९९६ की जनसंख्या के साथ यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का ki.
Cities and townsHindi

अमृतसर
अमृतसर (पंजाबी: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, अंग्रेज़ी: Amritsar), जिसका ऐतिहासिक नाम रामदासपुर और जिसे आम बोलचाल में अम्बरसर कहा जाता है, भारत के पंजाब राज्य का (लुधियाना के बाद) दूसरा सबसे बड़ा नगर है और अमृतसर ज़िले का मुख्यालय है। यह पंजाब के माझा क्षेत्र में है और एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक, यातायात और आर्थिक केन्द्र है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र नगर है और यहाँ सबसे बड़ा गुरद्वारा, स्वर्ण मंदिर, स्थित है। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का हृदय माना जाता है। यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर चण्डीगढ़ से 217 किमी (135 मील) पश्चिमोत्तर, नई दिल्ली से 455 किमी (283 मील) पश्चिमोत्तर, पाकिस्तान के लाहौर …
Cities and townsHindi

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
धर्मशाला (Dharamshala) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। [3] [4]
Cities and townsHindi

मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली (Manali) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह 1,950 मीटर (6,398 फीट) की ऊँचाई पर ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। मनाली राज्य की राजधानी, शिमला, से 270 किमी उत्तर में, चंडीगढ़ से 3में यारकन्द और ख़ोतान जाने के प्राचीन व्यापारिक मार्ग का आरम्भ-बिन्दु है। मनाली एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) है और पर्यटकों के लिए लाहौल और स्पीति ज़िले तथा लेह का प्रवेशद्वार भी है। [1] [2]
Cities and townsHindi

शिमला
शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला ज़िले का मुख्यालय भी है। सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे "पहाड़ों की रानी" भी कहा जाता है। [8] [9]
Cities and townsHindi

देहरादून
देहरादून (उच्चारण ⓘ , अंग्रेज़ी: Dehradun), देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से २३० किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। ९ नवंबर, २००० को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
Cities and townsHindi

ऋषिकेश
हृषीकेश (तद्भव: ऋषिकेश) भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के देहरादून ज़िले में देहरादून के निकट एक नगर है। यह गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और हिन्दुओं हेतु एक तीर्थस्थल है, जहाँ प्राचीन सन्त उच्च ज्ञानान्वेषण में यहाँ ध्यान करते थे। [1] [2] नदी के किनारे कई मन्दिर और आश्रम बने हुए हैं। [3]
Cities and townsHindi