Browse the knowledge collection, or choose a category to start exploring.
Biographical profiles related to science, literature and media.
रस्किन बॉन्ड (जन्म 19 मई 1934) एक भारतीय लेखक और कवि है। उनका पहला उपन्यास, द रूम ऑन रूफ, 1956 में प्रकाशित, जॉन Llewellyn Rhys पुरस्कार प्राप्त किया। बॉन्ड ने 500 से अधिक लघु कहानियों, निबंधों और उपन्यासों को लिखा है जिसमें बच्चों के लिए 69 किताबें शामिल हैं। उन्हें 1992 में हमारे पेड़ों के लिए Sahitya Akademi पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 1999 में पद्म श्री पुरस्कार और 2014 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। [1] [2] जीवन बॉण्ड का जन्म 19 मई 1934 को पंजाब स्टेट्स एजेंसी, ब्रिटिश इंडिया के कसौली में हुआ था। उनके पिता, अब्रे…
भुवन बाम (जन्म 22 जनवरी 1994) [1] दिल्ली, भारत के एक भारतीय हास्य कलाकार, गायक, गीतकार और यूट्यूब व्यक्तित्व हैं। उन्हें उनके यूट्यूब कॉमेडी चैनल "बीबी की वाइन्स" के लिए जाना जाता है। [3] भुवन 2018 में १० मिलियन सब्सक्राइबर को पार करने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर बने थे। [4] प्रारंभिक जीवन और शिक्षा भुवन बाम का जन्म 22 जनवरी 1994 को दिल्ली में हुआ था। [5] उन्होंने अपनी प्रारंभिक (प्रारम्भिक) शिक्षा ग्रीन फील्ड्स स्कूल , दिल्ली से की और शहीद भगत सिंह कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। [6] भुवन बाम ने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में रेस्त्राँ…
संदीप माहेश्वरी भारतीय उद्यमी, फ़ोटोग्राफ़र और प्रेरक वक्ता हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने भारतीय विषयों पर स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी का कारोबार इमेजेज़बाज़ार स्थापित किया। बाद में वे आत्मविश्वास, व्यक्तिगत विकास और जीवन के लक्ष्यों पर दिए जाने वाले सार्वजनिक वक्तव्यों के लिए भी पहचाने गए। [1] फ़ोटोग्राफ़ी की शुरुआत 2010 में योरस्टोरी को दिए साक्षात्कार में माहेश्वरी ने बताया कि पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आज़माया और फिर फ़ोटोग्राफ़ी की ओर बढ़े। वे नए मॉडलों के पोर्टफ़ोलियो बनाने लगे और मैश ऑडियो विज़ुअल नाम से एक छोटा…
अर्णब गोस्वामी (जन्म : 7 मार्च 1973) एक भारतीय टीवी समाचार अभिनेता हैं। वे रिपब्लिक टीवी के प्रबन्ध सम्पादक तथा उसके आधे से अधिक अंश (शेयर) के स्वामी हैं। वे समाचार प्रसारण संघ के अधिशासी परिषद के अध्यक्ष भी हैं। [2] अर्णव गोस्वामी पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में और हिंदुत्व के पक्ष में कई तरह की स्थितियों के जनमत पत्रकारिता कर रहे है। [3] जिसमें सरकारी आख्यानों का राजनीतिक पुनरुत्पादन भी शामिल है, आंकड़ों की आलोचना से हटकर वो सत्तारूढ़ पार्टी (भाजपा), और राजनीतिक विरोधियों को एक नकारात्मक प्रकाश में पेश करती है। जीवनी जन्म और परिवार अर्णव गोस्वामी…
चेतन भगत [1] उच्चारण ⓘ (जन्म २२ अप्रैल १९७४), मशहूर उपन्यास लेखक हैं। उनके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे। [2] उनकी पहली उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी। [3] [4] गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं। चेतन भगत ने अपनी जिन्दगी के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष अहमदाबाद में बिताए थे। उन्होंने यहाँ के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढाई की थी।…
रवीश कुमार (जन्म ५ दिसम्बर १९७४) एक भारतीय पत्रकार हैं। [2] रवीश एनडीटीवी समाचार नेटवर्क के हिंदी समाचार चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' में संपादक थे, [3] और चैनल के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे हम लोग [4] और रवीश की रिपोर्ट [5] के होस्ट रहे हैं। रवीश कुमार का प्राइम टाइम शो के साथ देश की बात भी [6] वर्तमान में काफी लोकप्रिय है। २०१६ में "द इंडियन एक्सप्रेस" ने अपनी '१०० सबसे प्रभावशाली भारतीयों' की सूची में उन्हें भी शामिल किया था। [7] बचपन और शिक्षा रवीश कुमार का जन्म 5 दिसंबर 1974 को बिहार के पूर्व चंपारन जिले के अरेराज के पास जितवारपुर गांव में बलिराम पांडे और…
सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका और सांसद [2] हैं। इसके अलावा यह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। इन्होंने इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति से शादी की थी। इन्हें 2006 में भारत सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए मूर्ति को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से, एवं २०२३ में पद्म भूषण पुरूस्कार [3] से सम्मानित किया गया। प्रारंभिक जीवन सुधा कुलकर्णी मूर्ति का जन्म डॉ. आर.एच. कुलकर्णी और विमला कुलकर्णी के लिए कर्नाटक के शिगगाँव में हुआ था। सुधा मूर्ति ने B.V.B कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में…
आर॰ के॰ नारायण (अक्टूबर 10, 1906- मई 13, 2001) का पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायणस्वामी था। नारायण अंग्रेजी साहित्य के भारतीय लेखकों में तीन सबसे महान् उपन्यासकारों में गिने जाते हैं। मुल्कराज आनंद तथा राजा राव के साथ उनका नाम भारतीय अंग्रेजी लेखन के आरंभिक समय में 'बृहत्त्रयी' के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यतः उपन्यास तथा कहानी विधा को अपनाते हुए उन्होंने विभिन्न स्तरों तथा रूपों में मानवीय उत्थान-पतन की गाथा को अभिव्यक्त करते हुए अपने गंभीर यथार्थवाद के माध्यम से रचनात्मक कीर्तिमान स्थापित किया है। पोनिल-पोटोल आर॰ के॰ नारायण का पूरा नाम…
रवीन्द्रनाथ ठाकुर (बंगाली: রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর, शब्दानु. 'रबीन्द्रनाथ ठाकुर', अंग्रेज़ी: Rabindranath Tagore, शब्दानु. 'रबीन्द्रनाथ टैगोर'; 7 मई 1861 – 7 अगस्त 1941) विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा माना जाता है। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान 'जन गण मन' और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार…
चित्र:फ़िल्म भारत प्रवेशद्वार सत्यजित राय (बंगाली: সত্যজিৎ রায় ⓘ शॉत्तोजित् राय्) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें २०वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है। [1] इनका जन्म कला और साहित्य के जगत में जाने-माने कोलकाता (तब कलकत्ता) के एक बंगाली परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज और विश्व-भारती विश्वविद्यालय में हुई। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत पेशेवर चित्रकार की तरह की। फ़्रांसिसी फ़िल्म निर्देशक ज्यां रेनुआ से मिलने पर, और लंदन में इतालवी फ़िल्म लाद्री दी बिसिक्लेत ( Ladri di biciclette…
श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (तमिल ஸ்ரீனிவாஸ ராமானுஜன் ஐயங்கார்) (२२ दिसम्बर १८८७ – २६ अप्रैल १९२०) एक महान् भारतीय गणितज्ञ थे। [1] [2] इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन् अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान् थे। [3] इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के ३८८४ प्रमेयों का संकलन किया। इन…
विक्रम अम्बालाल साराभाई (गुजराती: વિક્રમ અમ્બાલાલ સારાભાઈ; १२ अगस्त, १९१९- ३० दिसम्बर, १९७१) भारत के प्रमुख वैज्ञानिक थे। इन्होंने ८६ वैज्ञानिक शोध पत्र लिखे एवं ४० संस्थान खोले। इनको विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६६ में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। [1] डॉ॰ विक्रम साराभाई के नाम को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से अलग नहीं किया जा सकता। यह जगप्रसिद्ध है कि वह विक्रम साराभाई ही थे जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थान दिलाया। लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य क्षेत्रों जैसे…
चन्द्रशेखर वेंकटरामन (तमिल: சந்திரசேகர வெங்கட ராமன்) (७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०) भारतीय भौतिक-शास्त्री थे। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष १९३० में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। [1] १९५४ ई. में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था। परिचय चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म ७ नवम्बर सन् १८८८ ई. में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली नामक स्थान में हुआ था। आपके पिता चन्द्रशेखर अय्यर…
होमी जहांगीर भाभा (30 अक्टूबर, 1909 - 24 जनवरी, 1966) भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा थे जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होने मुट्ठी भर वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च 1944 में नाभिकीय उर्जा पर अनुसन्धान आरम्भ किया। उन्होंने नाभिकीय विज्ञान में तब कार्य आरम्भ किया जब अविछिन्न शृंखला अभिक्रिया का ज्ञान नहीं के बराबर था और नाभिकीय उर्जा से विद्युत उत्पादन की कल्पना को कोई मानने को तैयार नहीं था। उन्हें 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है। भाभा का जन्म मुम्बई के एक सभ्रांत पारसी परिवार में…