राम नाथ कोविन्द

ReadEditHistoryHindi

From Hindustan Pedia, the independent encyclopedia

राम नाथ कोविन्द
जन्म०१ अक्टूबर १९४५ परौंख, कानपुर , उत्तर प्रदेश
आलमा माटरबीकॉम,MBA एल॰ एल. बी., कानपुर विश्वविद्यालय
बच्चेदो; पुत्र - प्रशांत कुमार, पुत्री - स्वाती
पत्नीसविता कोविन्द (विवाह :३० मई १९७४)
दलभारतीय जनता पार्टी
उत्तराधिकारीकेसरी नाथ त्रिपाठी
पूर्वाधिकारीकेसरी नाथ त्रिपाठी
पेशा, राजनीति, राज्यपाल,सहज मार्ग अभ्यासी

रामनाथ कोविन्द (जन्म: १ अक्टूबर 1945) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी। वे 25 जुलाई 2017 को 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। 25 जुलाई 2017 को भारतीय उच्चतम न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जे एस खेहर ने उन्हें भारत के राष्ट्रपति के पद की शपथ दिलायी।[3][4] वे राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। माननीय रामनाथ कोविंद प्रबुद्ध सोसाइटी के प्रेरणा श्रोत है तथा हमारे देश के प्रबुद्ध सम्राट है।[5]

जीवन परिचय[Edit]

रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) की तहसील डेरापुर, कानपुर देहात के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी (कोली) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, गुजरात में पिछड़ा जाति,केरल में पिछड़ा जाति कर्नाटक में पिछड़ा और महाराष्ट्र में पिछड़ा जाति मे आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह १९७७ से १९७९ तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे। ८ अगस्त २०१५ को बिहार के राज्यपाल के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। उन्होनें संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा भी तीसरे प्रयास में ही पास कर ली थी।[6]

वर्ष १९९१ में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष १९९४ में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा[7] के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष २००० में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा[7] के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार १२ वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।

राष्ट्रपति[Edit]

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा १९ जून २०१७ को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की, अमित शाह ने कहा कि रामनाथ कोविंद दलित समाज से उठकर आये हैं और उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है, वे पेशे से एक वकील हैं और उन्हें संविधान का अच्छा ज्ञान भी है इसलिए वे एक अच्छे राष्ट्रपति सिद्ध होंगे और आगे भी मानवता के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।[5] २० जुलाई २०१७ को राष्ट्रपति के निर्वाचन का परिणाम घोषित हुआ जिसमें कोविंद ने यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार को लगभग ३ लाख ३४ हजार वोटों के अंतर से हराया। कोविंद को ६५॰६५ फीसदी वोट प्राप्त हुए।[8] भारत के १३ वे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पश्चात २५ जुलाई २०१७ को भारत के १४ वे राष्ट्रपति के रूप में कोविंद ने शपथ ग्रहण की।

समाज सेवा[Edit]

वह 'भाजपा दलित मोर्चा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 'अखिल भारतीय कोली समाज' के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष १९८६ में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्युरो के महामंत्री भी रहे।

सन्दर्भ[Edit]

प्रेरणादायक जीवनी - रामनाथ कोविन्द हिन्दी मे [9]

[[श्रेणी:कानपुर के लोग] Nature - शांत स्वभाव व देशभक्ती की भावना से पुर्ण राष्ट्रपति है..

References

  1. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया . "Security beefed up in Shimla ahead of President Ram Nath Kovind visit - Times of India" . 4 अगस्त 2018 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 14 जुलाई 2018 . ↗
  2. निरन्जन, राजेश. "नए राज्यपाल पर भड़के नीतीश" (एचटीएमएल) . दैनिक जागरण जालस्थल. pp. नए राज्यपाल पर भड़के नीतीश. 12 अगस्त 2015 को मूल से पुरालेखित . ↗
  3. Source — plus.google.com ↗
  4. Source — www.bhaskar.com ↗
  5. अ आ "रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति उम्मीदवार" . मूल से से 22 जून 2017 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 21 जून 2017 . ↗
  6. "सीएम एण्ड गवर्नर्स २०१७, कैपिटल्स ऑफ़ इण्डियन स्टेट्स" (अंग्रेज़ी भाषा में). मेरीव्यू.इन. मूल से (एचटीएमएल) से 11 जुलाई 2015 को पुरालेखित।. {{ cite web }} : Cite has empty unknown parameters: / month= and / coauthors= ( help ) ↗
  7. अ आ "राज्य-सभा सदस्य सूची - कार्यकालवार" . राज्य सभा जालस्थल. मूल से से 27 जून 2017 को पुरालेखित।. ↗
  8. दैनिक जागरण . "रायसीना में रामनाथ: देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे कोविंद, 66% मिले वोट" . 1 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 14 जुलाई 2018 . ↗
  9. "Teach About Success" . Teach About Success . अभिगमन तिथि: 2022-07-22 . ↗
Page created by
Chandan
Created
26 Oct 2026, 23:02 IST
Last modified
26 Oct 2026, 23:02 IST
Modified by
Chandan

Article tags and review rules

Want to add or correct something? Edit
Report this page

Tell us about inaccurate information, a rights concern or another issue. The moderation team will review it.