पुष्कर सिंह धामी

पढ़ेंसंपादित करेंइतिहास देखेंHindi

हिन्दुस्तान पीडिया, स्वतंत्र ज्ञानकोश से

पुष्कर सिंह धामी
शिक्षापरास्नातक (MHRM&IR) LLB, लोक प्रशासन में डिप्लोमा
जन्म16/09/1975
आलमा माटरलखनऊ विश्वविद्यालय
बच्चे2 पुत्र
पत्नीगीता धामी
दलभारतीय जनता पार्टी
चुनाव क्षेत्रखटीमा
उत्तराधिकारीभुवन चन्द्र कपरी
पूर्वाधिकारीगोपाल सिंह
राज्यपालगुरमीत सिंह
वेबसाइटwww .pushkarsinghdhami .in

पुष्कर सिंह धामी (जन्म : १६ सितम्बर, १९७५) भारत के एक राजनेता हैं जो उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में कदम रखा और एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे. लखनऊ में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक होने की उपलब्धि उनके खाते में दर्ज है | पुष्कर सिंह धामी एबीवीपी के यूपी प्रदेश महासचिव भी रहे. 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद वह सीएम भगत सिंह कोश्यरी के ओएसडी रहे | 2002 से 2008 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. [1]

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA),वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप मे चुना, उन्होंने उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप मे सपथ ली |[2]

सामाजिक जीवन[संपादित करें]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु - ३२ वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (१० वर्ष), कार्य क्षेत्र - उत्तर प्रदेश

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)

विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )

राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड

(2010-2012)

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (2016 से अब तक) वर्तमान मै 12वे तथा युवा मुख्यमंत्री है ।

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2012- 2017 )

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2017 -2022 )

2022 में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत कर विधायक बने कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने एक बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा से 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए हैं ऐसे में प्रदेश की जनता के हित को देखते हुए वह अपनी सीट से इस्तीफा दे देंगे ।

पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ सकते हैं मई 2022 में चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें पुष्कर सिंह धामी चुनाव जीत गए और उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान फिर से मिली

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के सीएम हैं इसके साथ ही उत्तराखंड के साथ ही देश की राननीति के दिग्गज नेता हरीश रावत भी खुद पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करने से नहीं रोक[3]

[4]

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड (2016 से अब तक )

2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से लेके अभी तक वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं | 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद, बीजेपी के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर मुहर लगी | [5]

हालांकि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मे उन्हें खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार का सामना करना पड़ा . वे 6951 मतों से हारे.[6]

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें ।

उत्तराखंड बने सिरमौर देवभूमि उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर 1 राज्य बने ।

संदर्भ / स्रोत

  1. "उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी पर BJP ने क्यों लगाया दांव? बिगड़ा विपक्षी दलों का गणित" . आज तक (hindi भाषा में) . अभिगमन तिथि: 2022-05-04 . {{ cite web }} : CS1 maint: unrecognized language ( link ) ↗
  2. "Uttarakhand New CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल के सामने पेश किया दावा, शाम 5 बजे लेंगे शपथ" . आज तक (hindi भाषा में) . अभिगमन तिथि: 2022-05-04 . {{ cite web }} : CS1 maint: unrecognized language ( link ) ↗
  3. "प्रदेश के सबसे कम उम्र के सीएम" . मूल से से 23 दिसंबर 2023 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 23 दिसंबर 2023 . ↗
  4. "उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी पर BJP ने क्यों लगाया दांव? बिगड़ा विपक्षी दलों का गणित" . आज तक (hindi भाषा में) . अभिगमन तिथि: 2022-05-04 . {{ cite web }} : CS1 maint: unrecognized language ( link ) ↗
  5. "Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर" . आज तक (hindi भाषा में) . अभिगमन तिथि: 2022-05-04 . {{ cite web }} : CS1 maint: unrecognized language ( link ) ↗
  6. "Uttarakhand Elections Result: हॉट सीट खटीमा में कहां चूक गए CM पुष्कर सिंह धामी, क्या रही हार की सबसे बड़ी वजह?" . आज तक (hindi भाषा में) . अभिगमन तिथि: 2022-05-04 . {{ cite web }} : CS1 maint: unrecognized language ( link ) ↗
पृष्ठ बनाने वाले
Chandan
पृष्ठ बनाया गया
26 अक्तूबर 2026, 23:02 IST
अंतिम बदलाव
26 अक्तूबर 2026, 23:02 IST
बदलाव करने वाले
Chandan

लेख के टैग और समीक्षा के नियम

इस पृष्ठ में कुछ जोड़ना या बदलना चाहते हैं? संपादित करें
इस पृष्ठ की रिपोर्ट करें

गलत जानकारी, अधिकार संबंधी समस्या या अन्य चिंता बताएँ। व्यवस्थापक जाँचकर निर्णय लेंगे।