हार्दिक पाण्डया

ReadEditHistoryHindi

From Hindustan Pedia, the independent encyclopedia

हार्दिक पाण्डया
श्रेष्ठ गेंदबाजी3/28 2/61 3/71 2/61
मैच में १० विकेटलागू नहीं - लागू नहीं लागू नहीं
एक पारी में ५ विकेट0 0 0 0
औसत गेंदबाजी1.25 2.05 1.60 9.53
विकेट67 68 55 100
गेंद किया102 190 173 220
उच्च स्कोर142 187 189* 118
शतक/अर्धशतक32/8 21/6 20/4 3/10
औसत बल्लेबाजी90.00 77.00 87.28 72.46
रन बनाये2000 9094 4161 8909
मैच10 13 10 24
2022–वर्तमानगुजरात टाइटन्स
2015–2021मुंबई इंडियंस
2012/13– वर्तमानबड़ौदा क्रिकेट टीम
टी20 शर्ट सं॰33 (पहले 228)
अंतिम टी20आई31 मार्च 2016 बनाम वेस्ट इंडीज़
टी20आई पदार्पण (कैप 58 )26 जनवरी 2016 बनाम ऑस्ट्रेलिया
राष्ट्रीय पक्षभारत
भूमिकाबल्लेबाज ,हरफनमौला
गेंदबाजी की शैलीदाहिने हाथ से तेज गेंदबाजी
बल्लेबाजी की शैलीदाहिने हाथ से
कद6 फीट (183 cमी॰)
कैच/स्टम्प4/– 6/-p 4/- 20/-

हार्दिक पांड्या भारत का अगला कप्तान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 सूरत में हुआ था। वो बड़ौदा क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स के लिए बतौर कप्तान खेलते हैं।[1][2] 2022 आईपीएल से गुजरात टीम के कप्तान भी थे।[3] वो दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज तथा दाहिने हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत 26 जनवरी 2016 को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया खिलाफ की थी।[4]

आईपीएल 2022 में पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब अपने नाम करके इतिहास रचा दिया है।[5]

2022 आयरलैंड दौरे के लिए पांड्या के हाथ में टीम इंडिया की कमान दी गई है। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज़ खेलनी है।[6]

रुद्र देसाई[Edit]

पंड्या ने 2013-14 सत्र में बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनवरी 2016 में उन्होंने नाबाद 86 रन बनाये जिसमें उन्होंने आठ छक्के लगाए। अपनी टीम बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के लिए विदर्भ क्रिकेट टीम पर छह विकेट से जीत दिलाई।[7]

इंडियन प्रीमियर लीग[Edit]

पांड्या 2015 से 2021 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जरूरी जीत की स्थिति में उन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिताया। इसी मैच में उन्हें सीजन का दूसरा मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।[8] आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था। उसके बाद उन्हें अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स ने अनुबंध किया और टीम का कप्तान नामित किया गया। 2022 में पंड्या ने अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए गुजरात का नेतृत्व किया। शेन वार्न के बाद वह पहले कप्तान बने जिन्होंने एक नयी टीम का नेतृत्व किया और आईपीएल का खिताब जीता।[9]

अंतर्राष्ट्रीय करियर[Edit]

टी20[Edit]

पांड्या ने 27 जनवरी 2016 को 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट लेकर भारत के लिए अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।[10] रांची में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में, उन्होंने युवराज सिंह और एमएस धोनी के आगे बल्लेबाजी की और थिसारा परेरा का हैट्रिक शिकार बनने से पहले 14 गेंदों पर 27 रन बनाए। एशिया कप 2016 में, पांड्या ने 18 गेंदों में 31 रन बनाकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की। बाद में, उन्होंने जीत हासिल करने के लिए एक विकेट भी लिया। पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने 8 रन देकर 3 विकेट भी लिए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदशन रहा और पाकिस्तान को 83 पर रोक दिया।[11]

सितंबर 2021 में, पंड्या को 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था। हालांकि, पांड्या उम्मीद के मुताबिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए थे। पंड्या को एक ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था। हालाँकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 2 ओवर फेंके बिना कोई विकेट लिए और 17 रन दिए। उनके रनों की कमी और गेंद के साथ योगदान करने में असमर्थता के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बाद होने वाली टी20ई श्रृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।

2015 में टीम इंडिया में पदार्पण करने से पहले, हार्दिक पांडया ने बड़ौदा की गल्ली क्रिकेट टीमों के लिए खेला। IPLCinema के अनुसार, उनके प्रारंभिक दिनों में बॉलिंग पर ध्यान केंद्रित करने से उन्हें एक सच्चे ऑलराउंडर के रूप में विकसित होने में मदद मिली।[12]

कप्तानी[Edit]

2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी संभालते हुए, पांडया ने टीम को आईपीएल के पहले सीजन में ही फाइनल तक पहुंचाया। IPLCinema के एक विश्लेषण में उनकी रणनीतिक सोच और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की क्षमता की सराहना की गई।[13]हार्दिक पांड्या हा खूप उत्तम असा कर्णधार आहे हार्डीक पांड्या ने आपल्या कप्तानि केली.

सन्दर्भ[Edit]

क्रिकेट प्रवेशद्वार

References

  1. "संग्रहीत प्रति" . न्यूज 18 . 7 फरवरी 2022. मूल से से 17 मार्च 2023 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 7 फरवरी 2022 . ↗
  2. "संग्रहीत प्रति" . मूल से से 15 मई 2015 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2016 . ↗
  3. "IPL 2022: कप्तानी में डेब्यू करने जा रहे हार्दिक पंड्या का खास संदेश, देखें- Video" . आज तक . अभिगमन तिथि: 2022-06-17 . ↗
  4. "संग्रहीत प्रति" . 3 फ़रवरी 2017 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2016 . ↗
  5. "Gujarat Titans IPL 2022 Champion: हार्दिक की कप्तानी-नेहरा जी का प्लान...5 फैक्टर जिन्होंने गुजरात टाइटन्स को बनाया चैम्पियन" . आज तक . अभिगमन तिथि: 2022-06-17 . ↗
  6. "Hardik Pandya India Vs Ireland: हार्दिक पंड्या बने भारत के कप्तान, ऋषभ पंत को आराम, आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान" . आज तक . 2022-06-15 . अभिगमन तिथि: 2022-06-17 . ↗
  7. "Pandya sixathon secures Baroda victory" . espncricinfo.com . अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2023 . ↗
  8. "List of players sold in IPL 8 auction" . timesofindia.indiatimes.com . अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2023 . ↗
  9. "All-round Hardik Pandya leads debutants Gujarat Titans to dream title" . espncricinfo.com . अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2023 . ↗
  10. "India tour of Australia, 1st T2020I: Australia v India at Adelaide" . espncricinfo.com . अभिगमन तिथि: 21 अप्रैल 2023 . ↗
  11. "Pakistan vs India Scorecard 2015/16" . espncricinfo.com . ↗
  12. Jay Patel (2025-01-26). "हार्दिक पांडया की कहानी: एक गल्ली क्रिकेटर से टीम इंडिया का सुपरस्टार" . IPLCinema . अभिगमन तिथि: 2025-01-26 . ↗
  13. Jay Patel (2025-01-26). "हार्दिक पांडया की कहानी: एक गल्ली क्रिकेटर से टीम इंडिया का सुपरस्टार" . IPLCinema . अभिगमन तिथि: 2025-01-26 . ↗
Page created by
Chandan
Created
26 Oct 2026, 23:02 IST
Last modified
26 Oct 2026, 23:02 IST
Modified by
Chandan

Article tags and review rules

Want to add or correct something? Edit
Report this page

Tell us about inaccurate information, a rights concern or another issue. The moderation team will review it.