दिलजीत दोसांझ

ReadEditHistoryHindi

From Hindustan Pedia, the independent encyclopedia

दिलजीत दोसांझ
जन्मदिलजीत सिंह दोसांझ ६ जनवरी १९८४ दोसांझ कलां , जालंधर , पंजाब , भारत
शैलीपंजाबी , हिन्दी
पेशागायक अभिनेता नृत्यकलाकार टीवी एंकर
सक्रिय वर्ष२०००–वर्तमान
लेबलधरम सेवा, स्पीड रिकॉर्ड्स
वेबसाइटwww .iamdiljitdosanjh .com

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984),[1] पंजाबी और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है।[2] उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब, सूरमा एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म जट्ट एंड जूलिएट (भाग १ और २), पंजाब 1984, सरदार जी (भाग १ और २), सुपर सिंह, अंबरसरीया जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने 2020 में बिलबोर्ड द्वारा सोशल 50 चार्ट में प्रवेश किया।

प्रारंभिक जीवन[Edit]

दिलजीत का जन्म ६ जनवरी १९८४ को पंजाब के जालंधर जिले में स्थित दोसांझ कलां गाँव में सिख जट्ट(जाट) सिक्ख परिवार में हुआ।

करियर[Edit]

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म पंजाब 1984 में किये उम्दा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म उड़ता पंजाब में प्रमुख भूमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवुड में कदम रखा। इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया। उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म फिल्लौरी में अभिनय किया। पूर्व भारतीय हाकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित और शाद अली के दिग्दर्शन में बनी फिल्म सूरमा में दिलजीत ने संदीप सिंह का किरदार निभाया। दिलजीत द्वारा हिंदी फिल्म उड़ता पंजाब में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसेकि 'तेरे नाल लव हो गया', मेरे डैड की मारूती, यमला पगला दिवाना २, राबता, जब हैरी मेट सेजल इत्यादि।

फिल्मों की सूची[Edit]

हिन्दी
वर्ष नाम भूमिका सहकलाकार
2016 उड़ता पंजाब सरताज करीना कपूर , शाहिद कपूर , आलिया भट्ट
2017 फिल्लौरी रूप लाल फिल्लौरी अनुष्का शर्मा
2018 वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म) तेजी सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, बोमन ईरानी
2018 सूरमा हाकी खिलाडी संदीप सिंह तापसी पन्नू, अंगद बेदी, सतीश कौशिक
2019 अर्जुन पटियाला अर्जुन पटियाला कृति सैनॉन, वरुण शर्मा
2019 गुड न्यूज़ हनी बत्रा अक्षय कुमार, करीना कपूर, कायरा आडवाणी
2020 सूरज पे मंगल भारी मंगल सिंह फ़ातिमा सना शेख, मनोज बाजपेयी
2024 अमर सिंह चमकीला
2025 पंजाब '95 अर्जुन रामपाल
पंजाबी
वर्ष नाम भूमिका सहकलाकार
2011 द लायन ऑफ पंजाब अवतार पूजा टंडन, गुरप्रीत घुग्गी
2011 जिने मेरा दिल लुटेया गुरनूर गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा
2012 जट्ट एंड जूलिएट फतेह सिंह नीरू बाजवा, उपासना सिंह
2013 साडी लव स्टोरी राजवीर/बिल्ला सुरवीन चावला, अमरिंदर गिल
2013 जट्ट एंड जूलिएट 2 हेड कांस्टेबल/इंस्पेक्टर फतेह सिंह नीरू बाजवा, भारती सिंह
2014 डिस्को सिंह लाटू सुरवीन चावला, अमरिंदर गिल
2014 पंजाब 1984 शिवजीत सिंह मान किरण खेर, सोनम बाजवा
2015 मुख्तियार चड्ढा मुख्तियार चड्ढा ओशिन ब्रार
2015 सरदारजी जग्गी नीरू बाजवा
2016 सरदारजी 2 जग्गी / अथरा सोनम बाजवा, मोनिका गिल
2016 अंबरसरीया जट्ट अंबरसरीया नवनीत कौर ढिल्लों, लॉरेन गॉटलिब
2017 सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म) सज्जन / सुपर सिंह सोनम बाजवा, पवन मल्होत्रा
2017 सज्जन सिंह रंगरूट सज्जन सिंह सुनंदा शर्मा, योगराज सिंह
2019 छडा चड़ता नीरू बाजवा
2020 जोड़ी निमरत खैरा
लघु फिल्म
वर्ष नाम भूमिका सहकलाकार
2015 इश्क हाज़िर है युवराज वामिका गब्बी

विज्ञापन[Edit]

दिलजीत को कई प्रख्यात कंपनियों द्वारा अपने विज्ञापन के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया है। जैसे कोका कोला, फ्लिपकार्ट, नेस्ले मैगी, नेस्ले बार वन, एफबीबी जैसी कंपनियाँ शामिल है। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के ४ थे। संस्करण के लिए दिलजीत को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया, जिसमें उन्होंने थीम गाना "असली पंगा" गाया है।

इन्हें भी देखें[Edit]

  • राना दग्गुबाटि
  • मेहरीन पीरज़ादा
  • नीरू बाजवा

बाहरी कड़ियाँ[Edit]

  • whose salary is around 16 million dollars, bullaa.com Archived 2024-05-22 at the वेबैक मशीन

References

  1. "ABOUT DILJIT" . मूल से से 23 अगस्त 2013 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: ७ जनवरी २०१४ . ↗
  2. "Diljit Dosanjh and Neeru Bajwa shoot for a wedding sequence in Rajasthan" . 4 नवंबर 2018 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 3 नवंबर 2018 . ↗
Page created by
Chandan
Created
26 Oct 2026, 23:02 IST
Last modified
26 Oct 2026, 23:02 IST
Modified by
Chandan

Article tags and review rules

Want to add or correct something? Edit
Report this page

Tell us about inaccurate information, a rights concern or another issue. The moderation team will review it.