दीपिका पादुकोण

पढ़ेंसंपादित करेंइतिहास देखेंHindi

हिन्दुस्तान पीडिया, स्वतंत्र ज्ञानकोश से

दीपिका पादुकोण
जन्म05/01/1986
आवासमुंबई , भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाअभिनेत्री
कार्यकाल2006–वर्तमान
गृह-नगरबैंगलोर , भारत
जीवनसाथीरणवीर सिंह ( वि॰ 2018)

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं।

सफर[संपादित करें]

मॉडलिंग[संपादित करें]

कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया।[1] पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया।

५ वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुछ ही समय बाद, 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें चुना गया और बाद में उसी वर्ष में उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए। पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और हाल ही में लीवाइस और टिसॉट एसए[2] की भी।

अभिनय[संपादित करें]

मॉडलिंग के सफर में सफलता प्राप्त करने के बाद दीपिका जी ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया।

२००६ में पादुकोण ने अभिनेता उपेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ऐश्वर्या की। बाद में २००७ में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करते हुए फराह खान की ओम शांति ओम से सफलतापूर्वक बॉलीवुड में कदम रखा। यह फ़िल्म भारत और विदेश दोनों जगह वर्ष की सबसे बड़ी हिट रही।[3][4] फ़िल्म में उनकी भूमिका १९७० के दशक की एक सुपरस्टार शांतिप्रिया की है और बाद में सैंडी की- जो एक युविका है जो ठीक शांतिप्रिया की तरह दिखती है। उनका अभिनय बहुत पसंद किया गया, जिससे इस नायिका को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार के साथ साथ उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। इंडिया एफएम के तरन आदर्श ने लिखा, "दीपिका में वह सब कुछ है जो एक महान नायिका में होना चाहिए - व्यक्तित्व, रंग रूप और हाँ, उनमे प्रतिभा तथा योग्यता भी है। वे शाहरुख़ के समकक्ष ही खड़ी हैं और यह सब पाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वे एक ताजा हवा के झोंके के समान है।"[5]

पादुकोण 2010 में रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की बचना ऐ हसीनों में तथा अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की चाँदनी चौक टू चाइना में काम किया था| नवंबर में आई फिल्म 'देसी बॉइज ' जिसे रोहित धवन निर्माता थे और सहकलाकार जॉन, अक्षय थे| दीपिका के लिए 2013 सबसे लकी साल रहा था 'ए जवानी है दीवानी','रामलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफीस पर बढीया काम किया था| 2015 में बाजीराव मस्तानी और तमाशा जैसे फिल्मे की| 2017 मे पद्मावत फिल्म जो। बहुत विवादों के घेरे में रसूखदार रही फिर 2018 में रिलीज हुई।जो हिट रही है।अब इस समय छपाके में काम कर रही है।

फ़िल्में[संपादित करें]

दीपिका पादुकोण की कुछ प्रमुख फ़िल्में निम्नलिखित हैं:

साल फ़िल्म किरदार भाषा टिप्पणी
२००६ ऐश्वर्या ऐश्वर्या कन्नड़
२००७ ओम शांति ओम शांतिप्रिया/संध्या (सैंडी) हिंदी फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
२००८ बचना ऐ हसीनो गायत्री हिंदी
२००९ चाँदनी चौक टू चाइना सखी/सूज़ी हिंदी, कैण्टोनी
बिल्लू स्वयं हिंदी "लव मेरा हिट-हिट" गीत में विशेष उपस्थिति
लव आज कल मीरा पंडित हिंदी
मैं और मिसेज खन्ना रायना खान हिंदी विशेष उपस्थिति
२०१० कार्तिक कॉलिंग कार्तिक शोनाली मुखर्जी हिंदी
हाउसफुल सौंदर्या राव (सैंडी) हिंदी
लफंगे परिंदे पिंकी पालकर हिंदी
ब्रेक के बाद आलिया खान हिंदी
खेलें हम जी जान से कल्पना दत्त हिंदी
२०११ दम मारो दम अनाम हिंदी "मिट जाए ग़म (दम मारो दम)" गीत में विशेष उपस्थिति
आरक्षण पूर्बी आनंद हिंदी
देसी बॉयज राधिका अवस्थी हिंदी
२०१२ कॉकटेल वेरोनिका मलाने हिंदी नामित–फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
२०१३ रेस 2 एलेना हिंदी
बॉम्बे टॉकीज़ ख़ुद हिंदी, अंग्रेज़ी "अपना बॉम्बे टॉकीज़" गीत में विशेष उपस्थिति
ये जवानी है दीवानी नैना तलवार हिंदी
चेन्नई एक्सप्रेस मीनालोचनी हिंदी,तमिल
गोलियों की रासलीला रामलीला लीला सनेरा हिंदी
२०१४ कोचादियान राजकुमारी वधाना तमिल
फाइंडिंग फैनी एंजी हिन्दी/अंग्रेज़ी
हैप्पी न्यू ईयर मोहिनी हिंदी
२०१५ पीकू पीकू बनर्जी हिन्दी
तमाशा तारा माहेश्वरी हिन्दी
बाजीराव मस्तानी मस्तानी हिन्दी
२०१७ पद्मावती रानी पद्मिनी हिन्दी
2020 छपाक मालती हिन्दी
2021 83
2022 गेहराइयां अलीशा "अल" खन्ना हिन्दी
2023 पठान शनाया डेकोस्टा हिन्दी
2023 जवान केमियो हिन्दी
2024 फाइटर हिन्दी

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

फिल्मफेयर पुरस्कार[संपादित करें]

विजेता

  • २००८: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरस्कार; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[6]
  • 2008: सोनी हेड एंड शौल्देर्स वर्ष का नया चेहरा पुरस्कार; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[6]

मनोनीत

  • 2008: फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[7]

स्टार स्क्रीन पुरस्कार[संपादित करें]

विजेता

  • २००८: होनहार नवोदित कलाकार के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार - महिला (Star Screen Award for Most Promising Newcomer - Female); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[8]
  • 2008: जोड़ी नं 1 स्टार स्क्रीन पुरस्कार (Star Screen Award Jodi No. 1)शाहरुख खान के साथ; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[8]

जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Awards)[संपादित करें]

विजेता

  • २००८: सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला कलाकार के लिए जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Award for Best Female Debut); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[9]

मनोनीत

  • २००८: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Award for Best Actor - Female); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[10]

आइफा पुरस्कार[संपादित करें]

विजेता

  • 2008: आइफा का सर्वश्रेष्ठ नवोदित (महिला) पुरुस्कार; ओम शान्ति ओम (Om Shanti Om)[11]

मनोनीत

  • २००८: आइफा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[12]

स्टारडस्ट पुरस्कार (Stardust Awards)[संपादित करें]

मनोनीत

  • 2008: स्टारडस्ट कल का सुपर स्टार-- महिला (Stardust Superstar of Tomorrow - Female) ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[13]

अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार[संपादित करें]

विजेता

  • 2008: अप्सरा फ़िल्म एवं टेलीविज़न निर्माता संघ की ओर से सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरुस्कार; ओम शान्ति ओम (Om Shanti Om)[14]

अन्य पुरस्कार[संपादित करें]

  • २००७: स्टार सबसे पसंदीदा कौन पुरस्कार, सबसे पसंदीदा नई हिरोइन ; ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[15]
  • २००७: एच टी कैफे फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[16]
  • २००८: रीबॉक जू़म ग्लेम पुरस्कार, ग्लेम नवोदित कलाकार (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[17]
  • २००८: वार्षिक मध्य यूरोपीय बॉलीवुड पुरस्कार, सफल भूमिका (महिला); ओम शांति ओम (Om Shanti Om)[18]

यह भी देखिए[संपादित करें]

  • शाहरुख खान

संदर्भ / स्रोत

  1. Translate this template and uncomment "Smash hit on the ramp" . Indiatimes . ↗
  2. Translate this template and uncomment "Buy Deepika Padukone's pair of jeans" . oneindia.com. [ मृत कड़ियाँ ] ↗
  3. Translate this template and uncomment "Box Office 2007" . BoxOffice India.com. मूल से से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: March 7 . {{ cite web }} : Check date values in: / accessdate= ( help ) ; Unknown parameter / accessyear= ignored ( / access-date= suggested) ( help ) ↗
  4. Translate this template and uncomment "Overseas Earnings (Figures in Ind Rs)" . BoxOffice India.com. मूल से से 7 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: March 7 . {{ cite web }} : Check date values in: / accessdate= ( help ) ; Unknown parameter / accessyear= ignored ( / access-date= suggested) ( help ) ↗
  5. Translate this template and uncomment Adarsh, Taran ( November 7 , 2007 ). "Movie Review: Om Shanti Om" . IndiaFM . अभिगमन तिथि: 2007-12-18 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  6. अ आ Translate this template and uncomment Bollywood Hungama News Network ( February 23 , 2008 ). "Winners of 53rd Fair One Filmfare Awards" . IndiaFM . अभिगमन तिथि: 2008-02-23 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  7. Translate this template and uncomment Bollywood Hungama News Network ( February 6 , 2008 ). "Nominees - 53rd Annual Filmfare Awards" . IndiaFM . अभिगमन तिथि: 2008-02-06 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  8. अ आ Translate this template and uncomment IBNLive.com ( January 10 , 2008 ). "Taare... sweeps Screen Awards, but Chak De named best film" . CNN-IBN . मूल से से 15 जनवरी 2008 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2008-01-10 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  9. Translate this template and uncomment Bollywood Hungama News Network ( April 27 , 2008 ). "Winners of the Zee Cine Awards 2008" . IndiaFM. मूल से से 14 अगस्त 2011 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2008-04-27 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  10. Translate this template and uncomment Nijjar, Lucky ( March 29 , 2008 ). "ZEE Cine Awards nominations list announced" . Biz Asia . अभिगमन तिथि: 2008-04-01 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  11. Translate this template and uncomment "And the award goes to..." IBNLive. June 9 , 2008 . मूल से से 1 जुलाई 2008 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2008-06-08 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  12. Translate this template and uncomment Bollywood Hungama News Network ( April 16 , 2008 ). "Nominations for the IIFA Awards 2008" . IndiaFM . अभिगमन तिथि: 2008-06-08 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  13. Translate this template and uncomment IndiaFM News Bureau ( December 25 , 2007 ). "Nominations for Max Stardust Awards 2008" . IndiaFM . अभिगमन तिथि: 2007-12-31 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  14. Translate this template and uncomment PTI ( March 31 , 2008 ). " 'Chak De..' has a field day at Producers Guild Awards" . द हिन्दू . अभिगमन तिथि: 2008-04-01 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  15. Translate this template and uncomment Indiantelevision.com Team ( December 24 , 2007 ). "SRK is Star Gold's 'Sabsey' favourite hero" . Indiantelevision.com . अभिगमन तिथि: 2007-12-24 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  16. Translate this template and uncomment Kotwani, Hiren ( December 30 , 2007 ). "Starry debut for HT Café Film Awards" . हिन्दुस्तान टाइम्स . मूल से से 19 दिसंबर 2008 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2007-12-31 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  17. Translate this template and uncomment TNN ( January 16 , 2008 ). "Deepika:2008 Glam Debutante" . द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . अभिगमन तिथि: 2008-01-15 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
  18. Translate this template and uncomment IANS ( March 11 , 2008 ). "OSO sweeps Central European Awards" . Sify . अभिगमन तिथि: 2008-03-11 . {{ cite web }} : Check date values in: / date= ( help ) ↗
पृष्ठ बनाने वाले
Chandan
पृष्ठ बनाया गया
26 अक्तूबर 2026, 23:02 IST
अंतिम बदलाव
26 अक्तूबर 2026, 23:02 IST
बदलाव करने वाले
Chandan

लेख के टैग और समीक्षा के नियम

इस पृष्ठ में कुछ जोड़ना या बदलना चाहते हैं? संपादित करें
इस पृष्ठ की रिपोर्ट करें

गलत जानकारी, अधिकार संबंधी समस्या या अन्य चिंता बताएँ। व्यवस्थापक जाँचकर निर्णय लेंगे।