कॉनराड संगमा

ReadEditHistoryHindi

From Hindustan Pedia, the independent encyclopedia

कॉनराड संगमा
जन्म27/01/1978
शिक्षाइंपीरियल कॉलेज लंदन ( एमबीए ), व्हार्टन स्कूल ऑफ़ बिजनेस ( बीबीए )
रिश्तेदारजेम्स संगमा (भाई) अगाथा संगमा (बहन)
माता-पितापी॰ ए॰ संगमा (पिता)
बच्चे2
पत्नीमेहताब चांदी ( वि॰ 2009 )
दलनेशनल पीपल्स पार्टी
पूर्वाधिकारीपी॰ ए॰ संगमा
चुनाव क्षेत्रतुरा

कॉनराड कोंगकल संगमा (जन्म 27 जनवरी 1978) भारत के मेघालय राज्य के एक भारतीय राजनेता तथा राज्य के वर्तमान मुख्यमन्त्री है 7/3/2023 दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है ।[1] वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। आँठवी मेघालय विधानसभा में वे विपक्ष के नेता थे,[2] जहाँ वे पश्चिम गारो हिल्स जिले के सेलसेल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।[3] 2008 में वे मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री भी बने थे। वे वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है।[4]

राजनैतिक जीवन[Edit]

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1990 के दशक में अपना राजनैतिक जीवन आरम्भ किया। उस समय वे अपने पिता पी॰ ए॰ संगमा के चुनाव-प्रबंधक थे।[5] वे मेघालय विधानसभा चुनाव, 2008 में अपने भाई जेम्स संगमा के साथ पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विधायक बनें और बाद में उन्होंने प्रदेश कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग संभाले[6], जिसमे वित्त, वाणिज्य, पर्यटन तथा सूचना प्रसारण प्रमुख थे। उन्होंने दस दिन के अन्दर राज्य का वार्षिक बजट पेश किया।[4]

मेघालय के मुख्यमन्त्री[Edit]

मेघालय विधानसभा चुनाव, 2018 में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिल सका था। 59 में से 21 सीटें जीतकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसके बाद संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी ने 19 सीटें जीती। भारतीय जनता पार्टी के 2, यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 6, पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के 4, हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के 2 तथा एक निर्दलीय विधायक के समर्थन के कारण मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने संगमा के दल को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। इसके पश्चात 6 मार्च 2018 को उन्हें मुख्यमन्त्री पद की शपथ दिलायी गयी।[1]

व्यक्तिगत जीवन[Edit]

संगमा मेघालय के पूर्व मुख्यमन्त्री पी॰ ए॰ संगमा के पुत्र हैं। उनकी बहन अगाथा संगमा पंद्रहवीं लोकसभा में सांसद तथा केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री थीं, जबकि उनके भाई जेम्स संगमा मेघालय विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक हैं।

उनकी विद्यालयी शिक्षा सेंट कोलम्बस विद्यालय, नई दिल्ली से तथा उच्च शिक्षा लंदन विश्वविद्यालय तथा पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय से हुई।[4]

बाहरी कड़ियाँ[Edit]

लोक सभा
पूर्वाधिकारी
पी॰ ए॰ संगमा
संसद सदस्य
तुरा से

2016 – वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ
पूर्वाधिकारी
मुकुल संगमा
मेघालय के मुख्यमन्त्री
6 मार्च 2018 – वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ

References

  1. अ आ साँचा:Cite news http://hindi.timesnownews.com/india/article/conrad-sangma-meghalaya-government-oath-of-office-of-the-cm-npp-bjp-rajnath-singh-modi-government/205001
  2. "Leader Of Opposition" . मेघालय विधानसभा का आधिकारिक जालस्थल. 17 सितंबर 2010 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2018 . ↗
  3. "List Of Members Of The Eight Meghalaya Legislative Assembly" . मेघालय विधानसभा का आधिकारिक जालस्थल. मूल से से 11 मई 2011 को पुरालेखित।. ↗
  4. अ आ इ "Conrad delivers quickie budget" . द टेलीग्राफ . मार्च 28, 2008. 12 जून 2012 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2018 . ↗
  5. "`In Garo Hills, I'm the moon that won't be eclipsed' " . इंडियन एक्सप्रेस . 25 सितम्बर 1999. मूल से से 22 जनवरी 2012 को पुरालेखित। . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2018 . ↗
  6. "Sangma dynasty gains momentum in Meghalaya" . Rediff.com समाचार. 23 अप्रैल 2008. 8 मई 2009 को मूल से पुरालेखित . अभिगमन तिथि: 2 मार्च 2018 . ↗
Page created by
Chandan
Created
26 Oct 2026, 23:02 IST
Last modified
26 Oct 2026, 23:02 IST
Modified by
Chandan

Article tags and review rules

Want to add or correct something? Edit
Report this page

Tell us about inaccurate information, a rights concern or another issue. The moderation team will review it.