Browse the knowledge collection, or choose a category to start exploring.
Articles about politics
नेफियू रियो (अंग्रेज़ी: Neiphiu Rio; जन्म : ११ नवम्बर १९५०, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। [1] इसके पहले वह २००३-०८, २००८-१३, २०१३-१४ तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल ८ मार्च २०१८ को प्रारंभ हुआ। वह २०१४-१८ के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा रियो कोहिमा जिले के तुफेमा गांव के स्वर्गीय गुलहॉली रियो के बेटे हैं और अंगामी नागा जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बैप्टिस्ट इंग्लिश स्कूल, कोहिमा और सैनिक स्कूल, पुरुलिया, पश्चिम…
पुष्कर सिंह धामी (जन्म : १६ सितम्बर, १९७५) भारत के एक राजनेता हैं जो उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में कदम रखा और एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहे. लखनऊ में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक होने की उपलब्धि उनके खाते में दर्ज है | पुष्कर सिंह धामी एबीवीपी के यूपी प्रदेश महासचिव भी रहे. 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद वह सीएम भगत सिंह कोश्यरी के ओएसडी रहे | 2002 से 2008 तक दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. [1] लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन…
मनोज सिन्हा भारत के एक राजनेता तथा वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल [3] [4] हैं। सिन्हा भारत सरकार में रेलवे मंत्रालय के राज्यमंत्री और संचार मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 16वीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी [5] के सदस्य हैं और गाजीपुर [6] लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा मनोज सिन्हा का जन्म 1 जुलाई, 1959 को मोहनपुरा,गाजीपुर, भारत में हुआ। [7] उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान…
भगवंत सिंह मान (जन्म 17 अक्टूबर 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से २०१४ के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी [[पंजाब पीपल्स पार्टी] जीवन भगवन्त का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी…
डॉ. बोकनाकेरे सिद्धलिंगप्प यडियूरप्प (कन्नड़: ಬೊಕನಕೆರೆ ಸಿದ್ಧಲಿಂಗಪ್ಪ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ) (जन्म: 27 फ़रवरी 1943 [2] ) एक भारतीय राजनेता और भारतीय राज्य कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने 30 मई 2008 को शपथ ग्रहण किया। यडियूरप्प कर्नाटक राज्य की विधानसभा में शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने साल भारतीय आम चुनाव, 2014 में शिमोगा से विशाल अंतर से जीता। भाजपा संघटन में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया, लेकिन राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें राज्य का अध्यक्ष बना दिया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2008 में,…
असादुदीन ओवैसी (जन्म 13 मई 1969) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। [2] वे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। [3] ओवैसी पहली बार 2004 में हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वे 2009 और 2014 के आम चुनाव में भी हैदराबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2019 के आम चुनाव में वह अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से फिर एक बार हैदराबाद क्षेत्र से उम्मीदवार हैं [4] असदुद्दीन ओवैसी के पिता सलाहुद्दीन ओवैसी भी एक राजनेता थे। वह दो दशक से भी अधिक तक हैदराबाद के सांसद रहे। [5] प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि असदुद्दीन…
नारा लोकेश का (जन्म 23 जनवरी 1983) में हुआ वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में पंचायत राज और ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार के पूर्व मंत्री हैं। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। वह फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के पोतों में से एक हैं। [3] प्रारंभिक जीवन और शिक्षा लोकेश ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है और कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी से प्रबंधन सूचना प्रणाली में विशेषज्ञता…
केटी राम राव (जन्म 24 जुलाई 1976) [5] जिसे लोकप्रिय रूप से केटीआर के नाम से जाना जाता है, तेलंगाना राष्ट्र समिति के एक भारतीय राजनेता हैं। [6] K.T.R. सरसिला (विधानसभा क्षेत्र) से विधानसभा के सदस्य हैं। वह वर्तमान में विभिन्न पोर्टफोलियो अर्थात् सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), नगर प्रशासन और शहरी विकास (एमएयूडी), कपड़ा और एनआरआई मामलों के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करता है। [7] वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के संस्थापक के॰ चंद्रशेखर राव के पुत्र हैं। [8] [9] K.T.R. सीएनएन-आईबीएन और रिट्ज पत्रिका द्वारा वर्ष 2015 में…
कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव (तेलुगु: కల్వకుంట్ల చంద్రశేఖర రావు) , संक्षेप में केसीआर , जन्म 17 फरवरी, 1954) तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख हैं, तथा अलग तेलंगाना आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता रहे हैं। [1] वे तेलंगाना के मेदक जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होने ०२ जून २०१४ को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 2018 में शुरुआती चुनाव के लिए गए, [2] जब उन्होंने अपनी अवधि पूरी होने से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया। [3] इसके पूर्व वे सिद्धिपेट से विधायक तथा महबूबनगर और करीमनगर से सांसद रह चुके हैं। वे…
के. सुरेन्द्रन केरल के भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका पूरा नाम कुन्नुम्मल सुरेन्द्रन है। उनका राजनीतिक कार्य छात्र राजनीति, युवा संगठन और केरल में पार्टी के चुनाव अभियानों से जुड़ा रहा है। [1] प्रारंभिक जीवन और शिक्षा उनका जन्म 10 मार्च 1970 को केरल के कोझिकोड ज़िले के उल्लियेरी में हुआ। उनके पिता कुंजिरामन और माता कल्याणी अम्मा थीं। उन्होंने कोझिकोड के ज़मोरिन गुरुवायुरप्पन कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। [2] संगठन में शुरुआती काम सुरेन्द्रन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से राजनीतिक…
पिनाराई विजयन (जन्म 24 मई 1945) एक भारतीय राजनेता हैं, जिन्होंने 2016 से 2026 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। [1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से हैं । प्रारंभिक जीवन पिनाराई का जन्म 21 मार्च 1944 को कन्नूर जिले के में हुआ |इन्होंने एक गरीब परिवार में एक पुत्र के रूप में पिता पाम वाइन व माता ताड़ी टेपार के यहां पैदा हुए| इन्होने जीवनसाथी के रूप में कमला से शादी की| और इनके दो बच्चे बेटी वीणा और बेटा विवेक है। राजनीतिक जीवन पिनाराई विजयन छात्र संघ की गतिविधियों के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया और अंततः…
एडप्पाडी क पलनीस्वामी (तमिल: எடப்பாடி க. பழனிசாமி; 12 मई 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो तमिल नाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के वर्तमान नेता हैं। वह 2023 से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के महासचिव हैं| वह तमिलनाडु विधानसभा में एडप्पादी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं| उन्होंने पहले अन्नाद्रमुक राजनीतिक दल से राज्य मंत्रिमंड़ल में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। [2] [3] 16 फरवरी 2017 से 6 मई 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। [4] निजी जीवन पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को…
इस भारतीय नाम में - मुथुवेल करुणानिधि उपनाम होने के बजाय एक पितृनाम है एवं इन व्यक्ति को उनके प्रदत्त नाम - स्टालिन से संबोधित किया जाना चाहिए। मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (जन्म 1 मार्च 1953) ,अक्सर उनके आद्याक्षर एमकेएस' द्वारा संदर्भित किया जाता है एक भारतीय राजनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें और पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत थे।डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के निधन के बाद उनके बेटे एम.के. स्टालिन को औपचारिक रूप से DMK पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था [1] . वह 1996 से 2002 तक चेन्नई के 37 वें मेयर और 2009 से 2011 तक…
चंपाई सोरेन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं , जिन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 02 फरवरी 2024 से 03 जुलाई 2024 तक झारखण्ड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया । [1] वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और विधायक के रूप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। [2] पहले वह दूसरे हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे। [3] राजनीतिक जीवन चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य हैं,…
हेमंत सोरेन (जन्म 10 अगस्त 1975) झारखंड के राजनीतिज्ञ हैं। [1] [2] जो झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दो बार झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 और दिसम्बर 2019 से जनवरी 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह झारखंड में एक राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। वह झारखंड विधानसभा में बरहैट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रिमण्डल में उप मुख्यमंत्री भी रहे। [3] २०१४ के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमलाल मुरमू को 24087…
लालू प्रसाद यादव (जन्म: 11 जून 1948) भारत के बिहार राज्य के राजनेता व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बाद में उन्हें 2004 से 2009 तक केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल मन्त्री का कार्यभार सौंपा गया। जबकि वे 15वीं लोक सभा में सारण (बिहार) से सांसद थे उन्हें बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस सजा के लिए उन्हें बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार रांची में रखा गया था। [1] केन्द्रीय अन्वेषण…
नीतीश कुमार (जन्म १ मार्च १९५१, बख्तियारपुर, बिहार, भारत) एक भारतीय बिहारी राजनीतिज्ञ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। [1] इससे पहले उन्होंने 2005 से 2014 तक बिहार के मुख्यमंत्री और 2015 से 2017 में सीएम के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और एक बार फिर एनडीए से हाथ मिला लिया । नीतीश ने 2025 में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। [2] वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं। हाल में नीतीश कुमार सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने राम…
शरद पवार महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं में से एक हैं । वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रक्षामंत्री व कृषि मंत्री रहे हैं। वे महाराष्ट्र राज्य के 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे हैं । प्रारंभिक जीवन और परिवार का इतिहास शरद पवार का जन्म १२ दिसंबर १९60 पुणे के बारामती गांव में हुआ था। पिता का नाम गोविंदराव पवार और माता का नाम शारदाबाई पवार है। शारदाबाई पवार पुणे जिला एम. पवार एक ग्यारह बच्चों (सात बेटे और चार बेटियों) गोविंदराव पवार और शारदाबाई (भोंसले) को जन्म की है। गोविंदराव पवार ये निरा केनाल…
एकनाथ संभाजी शिंदे (जन्म 9 फ़रवरी 1964) [1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जिन्होंने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमन्त्री सेवा की मेंऔर शिवसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं [2] [3] । वह पहले महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) के कैबिनेट मन्त्री थे [4] [5] [6] [7] । वे ठाणे , महाराष्ट्र के कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं [8] । वे महाराष्ट्र विधान सभा में लगातार ४ बार निर्वाचित हुए २००४, २००९, २०१४ और २०१९ में [9] [10] । जीवनी एकनाथ शिन्दे का जन्म 9 फरवरी 1964 को मराठा परिवार में हुआ था। सतारा…
देवेन्द्र गंगाधरराव फडणवीस (जन्म 22 जुलाई 1970) एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। [1] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमन्त्री के रूप में कार्य किया और 44 वर्ष की आयु में राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमन्त्री बने। [2] वर्तमान मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद जब वे रात के अन्धेरे में सीएम बने थे तो उन्हें मात्र उसके 80 घण्टे…