जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह ( जन्म अहमदाबाद, गुजरात, भारत में 6 दिसंबर 1993) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, जिससे वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन जाते हैं। वह इन-स्विंगिंग यॉर्कर डिलीवरी में भी माहिर हैं। जसप्रीत बुमराह करेंट टाइम में इंडिया के इंपोर्टेंट बॉलर है! बुमराह एक भारतीय दाएँ हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है और घरेलू स्तर पर गुजरात और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। [1] बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स…
जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह ( जन्म अहमदाबाद, गुजरात, भारत में 6 दिसंबर 1993) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह लगातार 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, जिससे वह भारत के सबसे तेज गेंदबाज बन जाते हैं। वह इन-स्विंगिंग यॉर्कर डिलीवरी में भी माहिर हैं। जसप्रीत बुमराह करेंट टाइम में इंडिया के इंपोर्टेंट बॉलर है!
बुमराह एक भारतीय दाएँ हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है और घरेलू स्तर पर गुजरात और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं।[1]
बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3/32 ले कर, मुंबई इंडियंस के लिए एक सफल इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की।
[2]
जनवरी 2016 में वह घायल मोहम्मद शमी की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी श्रृंखला के लिए भारत की ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जोड़ा गया है।
[3] बॉक्सिंग डे टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2018-19 पर, बुमराह ने टेस्ट में अपना तीसरा पांच विकेट लिया, करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े ६/३३ के साथ। वह उसी कैलेंडर वर्ष में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए।[4][5]
इसके अलावा बुमराह ने विदेश में सबसे अधिक टेस्ट खेलने के बाद घर में टेस्ट डेब्यू करने का भारतीय रिकॉर्ड भी उनके पास ही है [6]| जसप्रीत बुमराह टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बन गए हैं. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया [7]|
व्यक्तिगत जीवन
15 मार्च 2021 को उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स टीवी होस्ट संजना गणेशन से शादी की और एक पारिवारिक जीवन की शुरुआत की
बुमराह काफी खुश दिख रहे है।[8][9][10] समाचारों के अनुसार 2015 में इनके दादाजी का शव रेलवे ट्रैक पर प्राप्त हुआ था।
क्रिकेट कैरियर
अंतरराष्ट्रीय कैरियर
जसप्रीत बुमराह टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पेस बॉलर हैं उन्होंने ये कीर्तिमान 2021 IND vs ENG सीरीज के दौरान बनाया था |[11]
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 64 विकेट लेने वाले बॉलर हैं | उन्होंने ये कारनामा 2021 T20 WC, में IND vs SCO के मैच के दौरान 2 विकेट लेके हासिल किया था |[12]
2022 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट खेलने गयी टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी है | रोहित शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें ये मौका मिला | बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के 36वें कप्तान होंगे. साथ ही वह 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव के बाद पहले तेज गेंदबाज होंगे, जो टीम इंडिया की कमान संभालेंगे[13] |
भारत और इंग्लैंड के बीच 2022 एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन ठोक के टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर का रिकॉर्ड बना डाला[14] |
इंडियन प्रीमियर लीग
साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए थे. [15]
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ