HINDUSTAN PEDIA

A place for every subject

Browse the knowledge collection, or choose a category to start exploring.

States of India

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इसका गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था और यह भारत का २६ वां राज्य है। पहले यह मध्य प्रदेश के अन्तर्गत था। संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है। [2] छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है। [3]

States of IndiaHindi
बिहार

बिहार

बिहार (بہار) भारत के उत्तर-पूर्वी भाग के मध्य में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना है। यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बारहवां है। २००० ई॰ को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इसमें पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती है। बिहार भारत के सबसे महान् राज्यों मे से एक है।

States of IndiaHindi
असम

असम

असम (असमिया: অসম, मूल उच्चारण: ऑख़ॉम; अंग्रेज़ी: Assam) उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमान्त राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। सम्पूर्ण राज्य का क्षेत्रफल 78,466 वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुड़ी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम, मेघालय तथा त्रिपुरा एवं पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है।

States of IndiaHindi
अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर-पूर्वी राज्य है। [10] अरुणाचल का अर्थ "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल ; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' = पर्वत होता है।)।

States of IndiaHindi
आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश (तेलुगू: ఆంధ్ర ప్రదేశ్, अंग्रेज़ी: Andhra Pradesh) भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का सातवा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से जनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र!पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ा शहर विशाखपट्नम है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट आन्ध्र प्रदेश में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। [12]

States of IndiaHindi