Browse the knowledge collection, or choose a category to start exploring.
गुवाहाटी (असमिया: গুৱাহাটী; पूर्व हिंदी नाम: गौहाटी ) भारत के असम राज्य का सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह कामरूप महानगर ज़िले में स्थित है। [2] गुवाहाटी, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तत्कालीन असम (कामरूप) की राजधानी थी। इस शहर "मंदिरों के शहर" की उपाधि भी दिलाती है। दिसपुर, असम की राजधानी, नगर के सर्किट-क्षेत्र में है और यहाँ असम सरकार की सीट है। शहर का कुछ विस्तार मेघालय राज्य में आता है।
पुरी (Puri) भारत के ओड़िशा राज्य के पुरी ज़िले में बंगाल की खाड़ी से तटस्थ एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। पुरी भारत के चार धाम में से एक है और यहाँ 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर स्थित होने के कारण इसे श्री जगन्नाथ धाम भी कहा जाता है। [1] [2] [3]
भुवनेश्वर (ओड़िया: ଭୁବନେଶ୍ୱର, अंग्रेज़ी: Bhubaneswar ) भारत के ओड़िशा राज्य की राजधानी और दूसरा सबसे बड़ा नगर है। प्रशासनिक रूप से यह खोर्धा ज़िले में स्थित है। कटक के साथ यह पूर्व भारत का एक महत्वतपूर्ण आर्थिक व सांस्कृतिक केन्द्र है। भुवनेश्वर महानदी से दक्षिणपश्चिम में स्थित है। नगर के दक्षिण में दया नदी और पूर्व में कुआखाई नदी बहती है। [1] [2] [3]
निर्देशांक: 22°48′N 86°18′E / 22.8°N 86.30°E / 22.8; 86.30
राँची (ᱨᱟᱧᱪᱤ) भारत के झारखण्ड राज्य की राजधानी है और उस राज्य के राँची ज़िले का मुख्यालय है।
गया (Gaya) भारत के बिहार राज्य में स्थित एक नगर है। यह ज़िला मुख्यालय और बिहार राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मगही भाषा यहां की क्षेत्रीय भाषा है। भारत के महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थलों मे से गया भी एक है, इसलिए यहां लाखों की संख्या में देशी/विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। हिन्दू, बौद्ध और जैन, तीनों धर्मों में इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है, जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत में मिलता है। गया तीन ओर से छोटी व पथरीली पहाड़ियों से घिरा है, जिनके नाम रामशिला, प्रेतशिला और ब्रह्मयोनि हैं। नगर के पूर्व में फल्गू नदी बहती है। [1] [2]
पटना (अंग्रेज़ी: Patna) भारत का एक ऐतिहासिक शहर है, और बिहार राज्य की राजधानी है। [6] यह बिहार का सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था। [7] [8] [9] [10] मुगल शासन के दौरान इस शहर का नाम 'अज़ीमाबाद' था। [11]
फ़रीदाबाद (अंग्रेज़ी: Faridabad) भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है, भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भाग है, और दिल्ली महानगर का एक महत्वपूर्ण उपनगर है। [9] [10] [11]
ग़ाज़ियाबाद (अंग्रेज़ी: Ghaziabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ियाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। [4] [5]
नोएडा भारत में दिल्ली से सटा एक उपनगरीय क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या करीब 5 लाख है और यह 203 वर्ग कि॰मी॰ में फ़ैला है। इसका नाम अंग्रेज़ी के [न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवेलपमंट अथॉरिटी] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: न) (सहायता) (अंग्रेज़ी: New Okhla Industrial Development Authority , હા યોન) के संक्षिप्तीकरण से बना है। इसका आधिकारिक नाम गौतम बुद्ध नगर है। ये विभिन्न सेक्टरों में बसा हुआ है। इसे एक व्यवस्थित योजनाबद्ध भारतीय शहर माना जाता है। यह भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है।
गुरुग्राम (अंग्रेज़ी: Gurugram), जिसका पूर्व नाम था गुड़गाँव (अंग्रेज़ी: Gurgaon) हरियाणा का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नए बाजाr मे सटा हुआ है हुआ है। यह दिल्ली से ३२ किमी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। २०११ में ८,७९,९९६ की जनसंख्या के साथ यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का ki.
अमृतसर (पंजाबी: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, अंग्रेज़ी: Amritsar), जिसका ऐतिहासिक नाम रामदासपुर और जिसे आम बोलचाल में अम्बरसर कहा जाता है, भारत के पंजाब राज्य का (लुधियाना के बाद) दूसरा सबसे बड़ा नगर है और अमृतसर ज़िले का मुख्यालय है। यह पंजाब के माझा क्षेत्र में है और एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक, यातायात और आर्थिक केन्द्र है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र नगर है और यहाँ सबसे बड़ा गुरद्वारा, स्वर्ण मंदिर, स्थित है। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का हृदय माना जाता है। यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर चण्डीगढ़ से 217 किमी (135 मील) पश्चिमोत्तर, नई दिल्ली से 455 किमी (283 मील) पश्चिमोत्तर, पाकिस्तान के लाहौर …
धर्मशाला (Dharamshala) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। [3] [4]
मनाली (Manali) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह 1,950 मीटर (6,398 फीट) की ऊँचाई पर ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। मनाली राज्य की राजधानी, शिमला, से 270 किमी उत्तर में, चंडीगढ़ से 3में यारकन्द और ख़ोतान जाने के प्राचीन व्यापारिक मार्ग का आरम्भ-बिन्दु है। मनाली एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) है और पर्यटकों के लिए लाहौल और स्पीति ज़िले तथा लेह का प्रवेशद्वार भी है। [1] [2]
शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला ज़िले का मुख्यालय भी है। सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे "पहाड़ों की रानी" भी कहा जाता है। [8] [9]
देहरादून (उच्चारण ⓘ , अंग्रेज़ी: Dehradun), देहरादून जिले का मुख्यालय है जो भारत की राजधानी दिल्ली से २३० किलोमीटर दूर दून घाटी में बसा हुआ है। ९ नवंबर, २००० को उत्तर प्रदेश राज्य को विभाजित कर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया गया था, उस समय इसे उत्तराखण्ड (तब उत्तरांचल) की अंतरिम राजधानी बनाया गया। देहरादून नगर पर्यटन, शिक्षा, स्थापत्य, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
हृषीकेश (तद्भव: ऋषिकेश) भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के देहरादून ज़िले में देहरादून के निकट एक नगर है। यह गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है और हिन्दुओं हेतु एक तीर्थस्थल है, जहाँ प्राचीन सन्त उच्च ज्ञानान्वेषण में यहाँ ध्यान करते थे। [1] [2] नदी के किनारे कई मन्दिर और आश्रम बने हुए हैं। [3]
निर्देशांक: 29°58′N 78°10′E / 29.96°N 78.16°E / 29.96; 78.16 हरिद्वार , उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का एक पवित्र नगर तथा सनातन (हिन्दुओं) का प्रमुख तीर्थ है। यह नगर निगम बोर्ड से नियंत्रित है। यह बहुत प्राचीन नगरी है। हरिद्वार हिन्दुओं के सात पवित्र स्थलों में से एक है। ३१४ मीटर की ऊंचाई पर स्थित अपने स्रोत गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से २५३ किमी की यात्रा करके गंगा नदी हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रथम प्रवेश करती है, इसलिए हरिद्वार को 'गंगाद्वार' के नाम से भी जाना जाता है; जिसका अर्थ है वह स्थान जहाँ पर गंगाजी मैदानों में प्रवेश करती हैं। हरिद्वार का अर्थ "हरि (ईश्वर) का द्वार" होता है।
वृन्दावन , भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक नगर है। वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुडा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण की कुछ अलौकिक बाल लीलाओं का केन्द्र माना जाता है। यहाँ विशाल संख्या में श्री कृष्ण और राधा रानी के मन्दिर हैं । बांके विहारी जी का मंदिर, श्री गरुड़ गोविंद जी का मंदिर व राधावल्लभ लाल जी का, ठा.श्री पर्यावरण बिहारी जी का मंदिर बड़े प्राचीन हैं । इसके अतिरिक्त यहाँ श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, गोपीनाथ, गोकुलेश, श्री कृष्ण बलराम मन्दिर, पागलबाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्र…
मथुरा (Mathura) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक नगर है। मथुरा ऐतिहासिक रूप से कुषाण राजवंश द्वारा राजधानी के रूप में विकसित नगर है। लोगों की मान्यता है की उससे पूर्व भगवान कृष्ण के समय काल से भी पूर्व अर्थात लगभग 7500 वर्ष से यह नगर अस्तित्व में है। यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। मथुरा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है। भारतीय धर्म, दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में मथुरा का महत्त्वपूर्ण योगदान सदा से रहा है। आज भी महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानंद के गुरु स्वामी विरजानंद, चैतन्य महाप्रभु आदि से इस नगरी …