Browse the knowledge collection, or choose a category to start exploring.
Articles about politics
डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (ಕೆಂಪೇಗೌಡ ಶಿವಕುಮಾರ್ ಡಿ; ala ಕೆ ಶಿ) (जन्म 15 मई 1962) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, जो कर्नाटक के 9वें और वर्तमान उप मुख्यमंत्री हैं और 20 मई 2023 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में जल संसाधन और बेंगलुरु विकास और नगर नियोजन और बेंगलुरु शहरी जिला प्रभारी मंत्री भी हैं। वह वर्तमान में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। वह एचडी कुमारस्वामी की कैबिनेट में सिंचाई राज्य मंत्री थे। [1] पहले उन्होंने सिद्धारमैया सरकार के तहत कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में…
डॉ.भूपेश बघेल (जन्म 23 अगस्त 1961) छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री [1] के रूप में सेवा देने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। [2] वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। [3] [4] उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे। वह पाटन से पांच बार विधानसभा सदस्य (भारत) रहे हैं। भूपेश बघेल आज पूरे भारत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा का प्रतीक यशश्वी मुख्यमंत्री हैं। वे राजनीति का अनुभव, संघर्षशील, मिलनसार, तीव्र…
शशि थरूर (मलयालम: ശശി തരൂർ, जन्म 9 मार्च 1956) भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक है, [2] [3] [4] जो २००९ से केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोक सभा सांसद हैं। वर्तमान में, वे विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं। वे भारत सरकार के २००९-२०१० तक विदेश मन्त्रालय के और २०१२-२०१४ तक मानव संसाधन विकास मन्त्रालय के राज्य मन्त्री रह चुके हैं। २००७ तक, वे संयुक्त राष्ट्र के करियर अधिकारी थे, व २००१ में पद चढ़ते हुएँ, संचार और जन सूचना के उप महासचिव बने। संयुक्त राष्ट्र में २९ साल कार्यरत रहने के बाद, उन्होंने महासचिव पद के लिए (2006)…
सचिन पायलट (जन्म 7 सितम्बर 1977) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। [2] वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री में मंत्री रहे है। वर्तमान में वे राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। [3] ये चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2014 से 14 जुलाई 2020 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 14 जुलाई को पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद उन्हें इस पद से…
मल्लिकार्जुन खरगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं [1] । वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता थे। वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार मंत्री रह चुके हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए थे। [2] वे भारत के पूर्व लोक सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। [3] मपन्ना मल्लिकार्जुन खरगे (कन्नड़: [malːikaːrd͡ʒun kʰɐrɡe] ; जन्म 21 जुलाई 1942) एक भारतीय वकील और…
किरेन रिजिजू (जन्म 19 नवंबर 1971) अरुणाचल प्रदेश के एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। दो दशकों से अधिक के प्रतिष्ठित राजनीतिक करियर के साथ, वह भारत सरकार में पृथ्वी विज्ञान के कैबिनेट मंत्री हैं। रिजिजू 2014 से अरुणाचल पश्चिम से लोकसभा में संसद सदस्य हैं, इससे पहले 2004 से 2009 तक इसी पद पर रहे थे। उन्होंने 2014 से 2019 तक गृह राज्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर भी काम किया है। 2019 से 2021 तक अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री और खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और 2021 से 2023 तक कानून मंत्री रहे। [1] प्रारंभिक जीवन रिजिजू का…
ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (जन्म १ जनवरी १९७१) को मराठा जाति के शिंदे परिवार में हुआ था भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री रह चुके हैं। ये लोकसभा की मध्य प्रदेश स्थित गुना संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सिंह के सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे हैं यह गुना शहर से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रहे हैं। इनके पिता स्व॰ श्री माधवराव सिन्धिया जी भी गुना से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 लोकसभा चुनाव में गुना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव…
अश्विनी वैष्णव (जन्म 18 जुलाई 1970) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं UPSC मे उनकी RANK 27 थी , वह IIT कानपूर के student है, वहा से उन्होंने M.Tech किया है जो वर्तमान में 8 जुलाई 2021 से भारत सरकार में 39वें रेल मंत्री, 35वें संचार मंत्री और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यरत हैं [2] । वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 28 जून 2019 से, वह राज्यसभा, ऊपरी सदन में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की संसद के सदस्य हैं। वह केंद्रीय मंत्री बने और उन्हें 07 जुलाई…
जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी का राजनेता है। यह भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा का सांसद है। [1] [2] जीवन परिचय पटना में 1960 में जन्में जगत प्रकाश नड्डा ने बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी [3] और शुरु से ही वे एबीवीपी से जुड़े हुये थे. अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे [4] | राजनीतिक जीवन 1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की. इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय…
शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं।वे २३ मार्च २०२० को कमल नाथ के स्थान पर राज्य के चौथी बार मुख्यमंत्री बने। [1] जीवन परिचय शिवराज सिंह चौहान का जन्म ५ मार्च १९५९ को हुआ। उनके पिता का नाम श्री प्रेमसिंह चौहान और माता श्रीमती सुंदरबाई चौहान हैं। उन्होंने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (दर्शनशास्त्र) तक स्वर्ण पदक के साथ शिक्षा प्राप्त की। सन् १९७५ में आदर्श…
राजनाथ सिंह (उच्चारण ⓘ जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वे भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, कर्म भूमि मिर्जापुर रही पर, शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया,…
अखिलेश यादव (जन्म: 1 जुलाई 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। [1] इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2022 विधान सभा चुनाव में करहल सीट से मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.सत्यपाल सिंह बघेल को हराकर पहली बार विधायक बने और आजमगढ़…
निर्मला सीतारामन् (तमिल : நிர்மலா சீதாராமன் / निर्मला सीतारामऩ् ; जन्म : १८ अगस्त, १९५९) भारत की वित्तमन्त्री हैं। सितम्बर २०१७ से मई २०१९ तक वे रक्षामन्त्री थीं और उससे पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध हैं तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। [1] निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं; हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था। राजनीतिक जीवन…
प्रियंका गांधी वाड्रा या प्रियंका गांधी वढेरा [ उद्धरण चाहिए ] (जन्म: जनवरी 12,1972, दिल्ली) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। प्रारम्भिक जीवन प्रियंका वाड्रा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की मुखिया सोनिया गाँधी की दूसरी संतान है। [ उद्धरण चाहिए ] उनकी दादी इंदिरा गाँधी और नाना जवाहर लाल नेहरू भी भारत के…
अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। वो दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह २८ दिसम्बर २०१३ से १४ फ़रवरी २०१४ तक इस पद पर रहे। [1] [2] इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात् सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन…
Mamata Banerjee (es); مَمتا بینَرجی (ks); Момота Бондопадае (bg); ممتا بنرجی (ur); Mamata Banerjee (sv); ಮಮತಾ ಬ್ಯಾನರ್ಜಿ (tcy); 瑪瑪塔·班納吉 (zh-hant); 玛玛塔·班纳吉 (zh-cn); 마마타 바네르지 (ko); মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় (as); Mamata Banerjee (eo); ममता बनर्जी (bho); মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় (bn); Mamata Banerjee (fr); Mamata Banerjee (jv); ममता बॅनर्जी (mr); ମମତା ବାନାର୍ଜୀ (or); Mamata Banerjee (pt-br); Mamata Banerjee (nn); Mamata Banerjee (nb); Mamata Banerjee (hif); ಮಮತಾ ಬ್ಯಾನರ್ಜಿ (kn); Mamata Banerjee (en); ماماتا بانيرجي (ar); Mamata Banerjee (hu); મમતા સોઢા (gu); Mamata…
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट ; जन्म 5 जून 1972) [1] [2] एक भारतीय हिंदू साधु और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं उत्तर प्रदेश के, जो वर्तमान में संपूर्णानंद को पछाड़कर 6 वर्षों से अधिक समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं। [3] वह 2022 से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वह 1998 से…
अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा सम्प्रति भारत के गृह मंत्री हैं। इसके पहले वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री [2] तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में गांधी नगर से लोकसभा के सांसद चुने गए हैं। [3] इसके पहले वे राज्य सभा के सदस्य थे। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल में भारत के गृहमंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद ३७० को हटाने का बड़ा फैसला लिया जो कांग्रेस के सत्ता में रहते प्रायः असम्भव माना जाता था। इसके अलावा ३१ मार्च…
राहुल राजीव गांधी ( हिन्दुस्तानी उच्चारण: [ˈraːɦʊl raːdʒiːʋ ˈɡaːndʱiː] ( सुनें) ; जन्म: 19 जून 1970) एक भारतीय राजनेता हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के सदस्य, उन्होंने 2024 जून से लोकसभा के नेता प्रतिष्ठान के रूप में और राएबरेली के संसदीय क्षेत्र के सदस्य के रूप में सेवा प्रदान की है। [3] उन्होंने पहले वायनाड, केरल, से 2019 से 2024 तक और अमेठी, उत्तर प्रदेश, से 2004 से 2019 तक प्रतिष्ठान से बचाने वाले गांधी 2017 दिसंबर से 2019 जुलाई तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और भारतीय युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संघ भारत के अध्यक्ष हैं, राजीव गांधी…
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी [1] (जन्म 17 सितंबर 1950) 26 मई 2014 से अब तक लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं तथा वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। [5] [6] वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतन्त्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे ७ अक्तूबर २००१ से २२ मई २०१४ तक गुजरात राज्य के मुख्यमन्त्री रह चुके हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं, जो एक दक्षिणपन्थी हिन्दू राष्ट्रवादी अर्धसैनिक स्वयंसेवी संगठन है। [7] [8] [9] वडनगर के एक गुजराती परिवार में पैदा हुए, मोदी ने अपने बचपन में…